ब्रेकिंग
अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारियां शुरू • यूनेस्को की सूची में भारत की नई धरोहर • काशी विश्वनाथ में विशेष श्रृंगार दर्शन • भारतीय शास्त्रीय संगीत का वैश्विक प्रभावअयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारियां शुरू • यूनेस्को की सूची में भारत की नई धरोहर • काशी विश्वनाथ में विशेष श्रृंगार दर्शन • भारतीय शास्त्रीय संगीत का वैश्विक प्रभाव

About · परिचय

हमारे बारे में

संस्कृति सेतु — भारत की अमूल्य संस्कृति और परंपरा को डिजिटल युग में जीवित रखने का हमारा संकल्प।

Our Purpose

हमारा उद्देश्य

“संस्कृति सेतु” का अर्थ है संस्कृति का सेतु — एक पुल जो पुरानी पीढ़ी की परंपराओं को नई पीढ़ी से जोड़ता है। हम भारत की समृद्ध संस्कृति, त्योहारों, मंदिरों, यात्राओं और प्रेरणादायक कहानियों को हिंदी में प्रस्तुत करते हैं।

2020 में स्थापित, आज संस्कृति सेतु प्रतिमाह लाखों पाठकों तक अपनी पहुंच बना चुका है। हमारे लेखक देश के विभिन्न हिस्सों से हैं और अपने अनुभव तथा ज्ञान को पाठकों के साथ साझा करते हैं।

Core Values

हमारे मूल्य

ज्ञान प्रसार

भारत की विशाल सांस्कृतिक विरासत को डिजिटल रूप में संजोना और प्रसारित करना।

मातृभाषा प्रेम

हिंदी भाषा को समृद्ध बनाने और इसके माध्यम से गुणवत्तापूर्ण सामग्री देने की प्रतिबद्धता।

वैश्विक पहुंच

विश्वभर में रहने वाले हिंदीभाषियों तक भारतीय संस्कृति की जानकारी पहुंचाना।

समुदाय निर्माण

पाठकों का एक ऐसा समुदाय बनाना जो भारतीय मूल्यों और परंपराओं को सहेजे।

Founder

लेखक परिचय

आदर्श नंदन गुप्ता — संस्थापक व मुख्य लेखक

आदर्श नंदन गुप्ता

Founder · Editor-in-Chief

संस्थापक, मुख्य लेखक एवं वरिष्ठ पत्रकार

स्वाधीनता संग्राम के क्रांतिकारी व यशस्वी पत्रकार स्व. रोशनलाल गुप्त‘करुणेश’ जी के पुत्र। दैनिक स्वराज्य टाइम्स और साप्ताहिक स्वराज्य से पत्रकारिता की शुरुआत की।

नौ साल अमर उजाला, बीस साल दैनिक जागरण में सेवारत रहे। दैनिक जागरण से वरिष्ठ उप-संपादक के पद से सेवानिवृत्त हुए। इस दौरान सामाजिक व सांस्कृतिक पत्रकारिता में एक विशेष पहचान बनाई।

प्रमुख उपलब्धियां

  • 20 वर्षों से जनकपुरी महोत्सव की स्मारिका का संपादन
  • श्रीकृष्ण लीला की वार्षिक पत्रिका ‘लीलांजली’ का संपादन (करीब चार साल से)
  • श्रीराम लीला कमेटी की पुस्तिका का लेखन व संपादन (दो वर्ष से)
  • तीन दर्जन से अधिक अभिनंदन ग्रंथ व स्मृति ग्रंथों का संपादन
  • शहीद स्मारक पर प्रदर्शित लाइट एंड साउंड शो — ‘आजादी के दीवाने’ की स्क्रिप्ट लेखन
  • अमिताभ बच्चन, एश्वर्या राय, वैज्ञानिक यशपाल सहित करीब दो हजार सेलिब्रिटी के साक्षात्कार
  • साहित्य मंडल, नाथद्वारा सहित अनेक सामाजिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित

सेवानिवृत्ति के बाद भी लेखन कार्य जारी। देश की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में आलेख प्रकाशित।

हमसे जुड़ें

प्रश्न, सुझाव या सहयोग के लिए लिखें — hello@sanskritisetu.in